सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उपभोक्ता मामलों में शिकायत कैसे करें ?

उपभोक्ता मामलों में शिकायत कैसे करें ?



       परेशानियां जीवन का हिसा होती हैं, जीवन में परेशानियों का भी उतना अस्तित्व है, सांसों का... जीवन को सही और संतुलित तरीके से किया जाए तो हम बहुत सी मुसीबतों में पड़ने से बच सकते हैं... लेकिन कई बार लाख सावधानी के बाद भी हम समस्या में पड़ ही जाते हैं... ऐसे में हम अपने या दूसरों के अनुभव से परेशानी से बचकर निकल सकते हैं... या उस परेशानी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं या अपनी समझदारी से किसी भी गलत इंसान या संघठन को सबक सीखा सकते हैं... बाजारवाद के इस युग में हम ठगी से नहीं बच सकते... क्योंकि जरूरत का सामान खरीदना ही होगा, ऐसे में कंपनियां या दुकानदार किसी न किसी रूप में उपभोक्ता यानी कंज्यूमर से बदमाशी किए बिना नहीं रहेगी...
आज हम इस बात को समझने की कोशिश करेंगे कि कंपनी या दुकानदार से हुई ठगी का मुहावजा या उसे सबक कैसे सीखा सकते हैं...! 

सबसे पहले कुछ सामान्य बातों को समझ लेते हैं, जैसे हम लोग बाजार से या ऑनलाइन प्लेटफार्म से कुछ ना कुछ खरीदते ही रहते हैं... जैसे ही हम कोई वस्तु कहीं से खरीदते हैं, हम ग्राहक या कंज्यूमर बन जाते हैं... कंज्यूमर प्रोडक्शन 1986 के अनुसार हम अपने खुद के प्रयोग के लिए कोई वस्तु या सेवा खरीदते हैं तो हम ग्राहक या कंज्यूमर कहलाते हैं...! 

कंज्यूमर फोरम 
  कंज्यूमर फोरम एक सरकारी संस्था है, जिसमें हम विक्रेता यानी सेलर के विरुद्ध शिकायत कर सकते हैं...! 

शिकायत किसके खिलाफ की जा सकती है ?
  • दुकानदार
  • कंपनी
  • सर्विस प्रोवाइडर... जैसे सेल्यूलर कंपनीज, या इंटरनेट प्रदाता या केबल ऑपरेटर आदि.
उपभोक्ता अदालत में शिकायत कौन कर सकता है ?
  1. पीड़ित व्यक्ति
  2. कोई भी फर्म चाहे रजिस्टर्ड हो या न हो
  3. कॉपरेटिव सोसाइटी या कोई ऐसा ही ग्रुप
  4. राज्य सरकारें या केंद्र सरकार
  5. कंज्यूमर की मौत होने पर उसका कानूनी वारिस
शिकायत में क्या होना चाहिए ?
  1. शिकायत में शिकायत कर्ता व जिसके खिलाफ शिकायत की जा रही है उसका पता
  2. शिकायत में लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेज... जैसे कैश मीमो, रसीद, कोई एग्रीमेंट आदि.
  3. कोर्ट से आप क्या चाहते है, जैसे मुहावजा, मानसिक परेशानी के लिए अतिरिक्त हर्जाना आदि का पूरा विवरण
  4. एप्लीकेशन के साथ अपनी शिकायत की 3 कॉपी
  5. तय फीस के लिए सरकार या कोर्ट के पक्ष में एक पोस्टल आर्डर का डिमांड ड्राफ्ट.

ऐसे मामलों में वकील की जरूरत नहीं होती है, सिर्फ शिकायत पत्र पर शिकायत कर्ता के हस्ताक्षर होने चाहिए, इतने में मामला बन जात है..! 

शिकायत कहां की जाती है...?
  • सामान की कीमत 20 लाख से कम हो तो जिला उपभोक्ता अदालत में शिकायत की जाती है.
  • सामान की कीमत 20 लाख से ज्यादा और एक करोड़ से कम हो तो राज्य कमिशन आयोग में
  • सामान की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा हो तो राष्ट्रीय कमिशन बोर्ड में 
उपभोक्ता अपनी शिकायत संबंधित जिले के कंज्यूमर फोरम में ही कर सकता है, जिस जिले में दुकानदार या सेलर का ऑफिस हो... अपनी इच्छा से कहीं भी किसी भी जिले की अदालत में शिकायत नहीं की जा सकती है...!
प्रत्येक जिले में एक फाइलिंग काउंटर होता है, जिसमें सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक अपनी शिकायत की जा सकती है...! 

उपभोक्ता अदालत की फीस
  • 1 लाख रुपए तक की फीस के लिए ₹100
  • 2 से 5 लाख रुपए तक के सामान के लिए ₹200
  •  5 से10 लाख रुपए तक के सामान के लिए ₹400
  • 10 से 20 लाख तक के सामान के लिए ₹500
  • 20 लाख से 50 लाख तक के मामलों के लिए ₹2000
  • 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के मामलों के लिए ₹4000
जिस कंपनी या दुकानदार के खिलाफ मामला साबित हो जाता है और कंपनी या दुकानदार द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो उसपर 10 हजार रुपए की अतिरिक्त पेनल्टी लगाई जाती है, फिर भी आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो 3 साल तक की सजा सुनाई जाती है, फिर भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो कंपनी या दुकानदार को संपत्ति आवश्यकतानुसार कुर्क करके उसका बेचान करके शिकायत कर्ता को दी जाती है.

शिकायत कैसे की जा सकती है ?
  • ऑफलाइन यानी कोर्ट में जाकर
  • 1800114000 या 14404 पर कॉल करके 
  • एसएमएस के माध्यम से इस 8130009809 पर
  • ऑनलाइन इस साइट पर की जा सकत
 ऑनलाइन शिकायत करने से पहले इस साइट पर अपना अकाउंट बनाना होता है, जिसने अपनी पूरी डिटेल देनी होती है... इस साइट पर दिए थे निर्देशों के अनुसार शिकायत करने पर मामले पर पूर्ण सुनवाई होती है और न्याय मिलता ही है.

किस तरह की शिकायत नहीं की जा सकती है ?
  • सूचना के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों की शिकायत नहीं की जा सकती है.
  • अगर किसी मामले में पहले से ही कोई मामला चल रहा है तो उस मामले में शिकायत नहीं की जा सकती है.
  • विदेशी सरकारों के खिलाफ शिकायत नही की जा सकती.
  • धार्मिक मामलों की शिकायत नहीं की जा सकती है.
  • कोर्ट को या ऑनलाइन शिकायत करते समय कोई सलाह भी नहीं दी जा सकती है.
  • वास्तविक मामले के अलावा कोई अन्य शिकायत नहीं की जा सकती है.
ये थी जानकारी बाजार से कोई सामान लेते समय अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कहां पर व किस प्रकार की जा सकती है... उसपर... आपको ये जानकारी कैसी लगी... कमेंट करके जरूर बताइए...!   



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?        एक परिवार या व्यक्ति के लिए आजीविका जीवन का आधार होती है... आजीविका का अर्थ है... आय का श्रोत, जहां से आपके घर में धन आता है, जिससे आप अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं... ये सरकारी नौकरी या खुद का व्यवसाय हो सकता है... कोई बेरोजगार होता है या आजीविका का स्थाई साधन नहीं होता, ऐसी स्थिति में धन की आवश्यकता रहती है, लेकिन आजीविका स्थाई नहीं होती... तब हमारे पास अपनी संपति होती है... जिसे या तो हम बेच सकते हैं या फिर उसे रेंट यानी किराए पर दे सकते हैं... किराए पर देने का विकल्प सबसे बेहतर होता है... इसमें किसी जरूरतमंद को रहने के लिए घर मिल सकता है या आपके पास कोई दुकान है तो अपनी दुकान चला सकता है... उसकी रहने या व्यवसाय की आवश्यकता पूरी हो जाती है, और उसके माध्यम से आपको धन  की...  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपना घर या दुकान विश्वास करके किराए पर दे तो देते हैं लेकिन उस संपति को हमारे जरूरत पड़ने पर किरायेदार खाली करनें से मना कर देता है... या फिर दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाता है....

भारत में कितने प्रकार के लॉ या कानून है.

 भारत में कितने प्रकार के लॉ या कानून है.     भारत की न्याय व्यवस्था विश्व की सबसे अलग और अनूठी न्याय व्यवस्था है, भारत की न्याय व्यवस्था का ध्येय है कि भले ही 100 अपराधी बच जाए लेकिन 1 भी निर्दोष फंसने ना पाए... शायद इसी वजह से भारत की न्याय व्यवस्था इतनी लचर और ढुलमुल दिखती है...  न्याय प्रणाली में अलग अलग कानूनों की अपनी शब्दावली है जो किसी को भी भुलभुलैया सी लगती है... जैसे आईपीसी, सीआरपीसी, एक्ट या सेक्शन... ये आर्टिकल इनके बारे में ही है...  एक्ट या अधिनियम एक्ट या अधिनियम, लोकसभा और राज्यसभा में पास हो जाता है और बाद में राष्ट्रपति की अनुमति मिल जाती है तो वो एक्ट या अधिनियम कहलाता है... जैसे CAA या कृषि बिल...! कोड या संहिता कोड या हिन्दी में संहिता, ये पहले से बना हुआ होता है, ऐसा लॉ सिस्टम जिसे संगठित करके वापस कानून बना दिया जाता है, उसे कोड कहते हैं... जैसे इंडियन पीनल कोड या भारतीय दण्ड संहिता और मोरल कोड ऑफ कंडक्ट या आचार संहिता. आर्टिकल या अनुच्छेद भारत का संविधान अलग अलग भागों में विभाजित किया गया है, ताकि कोई भी कानून ढूंढने में परेशानी ना हो......

गूगल पर क्या क्या सर्च नहीं करना चाहिए...?

गूगल पर क्या क्या चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए...?   किसी जमाने में लोगों के पास कोई यक्ष, जिन्न, या प्रेत होता था, लोग उससे अपनी किसी भी बात का उत्तर जान लेते थे... आज हमारे पास गूगल है, मतलब आधुनिक और नया जिन्न...! हम अपनी जेब में लेकर घूमते हैं इसे.. अगर ये यक्ष हमारे पास से एक घंटे के लिए भी दूर हो जाए तो जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल हो जाता है... कहीं का समाचार प्राप्त करना हो तो एक उंगली रगड़ी और सबकुछ आपकी आपकी आंखों के सामने... कोई गाना सुनना हो तो एक सेकंड में हाजिर... कोई फिल्म देखनी हो तो अगले ही क्षण आपके सामने... मतलब कुछ भी चाहिए तो गूगल महाशय है ना... गूगल ने जिंदगी आसान बना दी है हमारी... लेकिन... इसके नुकसान भी बहुत है... ये जिन्न साहब आपके जी का जंजाल बन सकते हैं, अगर इन्हें ठीक से ऑपरेट नहीं करें तो... आपकी सारी जानकारी एक पल में चोरों को सौंप देंगे ये... इसलिए इनसे कुछ भी पूछने से पहले आप थोड़ा सावधान रहिए...